सहजनवा: ट्रैक्टर ट्रॉली ने तीन बच्चियों को मारी टक्कर, स्कूल जाते समय हुईं घायल, चालक हिरासत में, इलाज जारी
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से तीन स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना नौसड़ दुर्गा मंदिर के पास हुई, जब बच्चियां स्कूल जा रही थीं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।