एत्मादपुर: ट्रांस यमुना में निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से शराब बरामद, संयुक्त टीम की कार्रवाई पर उठे सवाल
Etmadpur, Agra | Apr 7, 2026 आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से शराब की कई पेटियां बरामद होने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एम्बुलेंस की जांच की। वायरल वीडियो में वाहन के अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखी दिखाई दे रही है। हालांकि जांच के बाद एम्बुलेंस को बिना स्पष्ट कार्रवाई के रवाना किए जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं।