Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

जिलाधिकारी, पटना द्वारा त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने ’आम जन से भी आह्वान’ किया है कि वे अधिक-से-अधिक संख्या में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसका लाभ उठाएँ। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र आपकी सहायता हेतु सजग तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु इन शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र इत्यादि आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के आदेश के आलोक में दिनांक 16 से 18 जून, 2026 तक पटना जिला के भी सभी 23 प्रखंडों में त्रि-दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहे इन प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इसी प्रयोजन से राज्य के सभी प्रखंडों में इन शिविरों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। तीन दिनों तक लगने वाले शिविरों में लगभग 25 विभागों की विभिन्न योजनाओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाया जाएगा। इसमें निम्नलिखित योजनाएँ शामिल हैः- 1. आयुष्मान भारत-पीएम-जेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना), 2. आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70प्लस वर्ष), 3. सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग), 4. पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, 5. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, 6. लखपति दीदी (एसएचजी लिंकेज), 7. पीएम स्वनिधि, 8. विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी), 9. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), 10. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), 11. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजनाएँ, 12. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, 13. बैंक, 14. आधार, 15. राजस्व एवं भूमि सुधार, 16. इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी हेतु योजना, 17. दिव्यांग कल्याण योजनाएँ, 18. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 19. बिहार बिल्डिंग एण्ड अदर कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स (बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण) बीओसीडब्ल्यू-निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, 20. मुख्यमंत्री स्वयं-सहायता भत्ता योजना एवं अन्य योजनाएँ जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को आवेदन/निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी इत्यादि लंबित कार्यों का निपटान एवं योजनाओं के देय लाभ का वितरण किया जाएगा। लोगों की सहायता हेतु कैम्प में हेल्प डेस्क भी क्रियाशील रहेगा। प्रशिक्षित वोलंटियर एवं कर्मी हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगे जो आवेदकों/लाभार्थियों को सही काउन्टर तक मार्ग-दर्शन, फॉर्म भरवाने एवं दस्तावेजीकरण में सहायता प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि एक ही स्थान पर ये सारी सुविधाएँ प्राप्त होंगी जिसमें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाएँ शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के सफल आयोजन हेतु वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में मेडिकल कैम्प की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच जैसे रक्तचाप, शर्करा, स्वास्थ्य परामर्श इत्यादि सुविधाएँ आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तरों तक शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया है ताकि लोगों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने कहा कि इस उद्देश्य से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह भी निदेशित किया गया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के आवेदन/निबंधन या लाभ वितरण हेतु जो भी दस्तावेज आवश्यक हो यथा-आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र इत्यादि आवेदकों/लाभार्थियों को शिविर के दिन लाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पूर्व से सूचित करें। विदित हो कि प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों के अतिरिक्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा। #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogSeSamadhan #PublicWelfareFirst Samrat Choudhary Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Rural Development Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

मेहसी में प्रशासन की अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरेराम पंचायत के वार्ड 9 और 10 चकफतौलाह में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। न्यायालय के आदेश के आलोक में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।।।।।।।

#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

मेहसी में प्रशासन की अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरेराम पंचायत के वार्ड 9 और 10 चकफतौलाह में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। न्यायालय के आदेश के आलोक में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।।।।।।। #champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

Patna Rural, Patna | Jun 15, 2026

ग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, सुमित कुमार बने नए अध्यक्ष

मोतिहारी शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शहर के एक निजी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सकरा के विधायक आदित्य कुमार तथा सुगौली विधायक बबलू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सबसे पहले खबर को अधिक से अधिक लाइक शेयर और कमेंट करे।।।।।

#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

ग्रीन एंड क्लीन संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न, सुमित कुमार बने नए अध्यक्ष मोतिहारी शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शहर के एक निजी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सकरा के विधायक आदित्य कुमार तथा सुगौली विधायक बबलू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सबसे पहले खबर को अधिक से अधिक लाइक शेयर और कमेंट करे।।।।। #champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

Patna Rural, Patna | Jun 15, 2026

सुगौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास-सुगौली बायपास रोड स्थित छपरा बहास बाजार में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। न्यायालय के आदेश के आलोक में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।।।

#champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

सुगौली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास-सुगौली बायपास रोड स्थित छपरा बहास बाजार में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। न्यायालय के आदेश के आलोक में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।।। #champaranfirstnews #chakianew #motiharinews #amiteshkumar #biharnews #ranita #news18biharjharkhand #bihareksoch #motiharipolice #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari #motiharisp #SSB #ssbmotihari #nepal #nepalnews #NepaliNewsToday #NepalPolitics #IndoNepalBorder #IndoNepal #Internacional #international #InternationalNews #international #internationalrelations #BMW #MangalPandey #helthdipartmentbihar

Patna Rural, Patna | Jun 15, 2026