खलीलाबाद: शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में साइबर सेल की तत्परता से पीड़िता को मिली राहत, ₹25,549 खाते में कराया वापस
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते ठगी गई धनराशि में से 25,549 रुपये वापस पीड़िता के खाते में भेज दिए गए। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।