खूंटपानी: दोपाई एवं मटकोबेड़ा पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकार
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बुधवार को खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत दोपाई एवं मटकोबेड़ा पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जेआरजी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एवं अग्रगति सीएफएल, खूंटपानी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया