जमुई: कानन गांव के पास ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर के युवक की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के कानन गांव के पास ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी झाझा थाना की पुलिस को हुई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक की पहचान कर परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार की दोपहर बाद युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।