जमुई: सदर अस्पताल एंबुलेंस चोरी कर भाग रहा युवक ने दो ट्रेनी नर्स को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने पड़कर पीटा
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास से एंबुलेंस चोरी कर भाग रहे युवक ने दो ट्रेनी नर्स को टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस चुराकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि घायल नर्स को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अर्चना कुमारी और डोली कुमार के रूप में की गई है