जमुई: उत्पाद पुलिस ने दौलतपुर व नारडीह से दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 उत्पाद पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर व नारडीह गांव से शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दौलतपुर निवासी मकेश्वर मंडल तथा नारडीह निवासी अरस्तु कुमार के रूप में की गई है।