जमुई: सोनो में शराब के साथ गिरफ्तार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की बिगड़ी तबियत, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर सोनो थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सोनो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे सुरक्षा कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहाँ इलाज के दौरान व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।