खुरई: उज्जैन की तर्ज पर खुरई में निकली बाबा महाकाल की पालकी, दर्शनों को उमड़ी भीड़, जगह-जगह हुआ स्वागत
Khurai, Sagar | Sep 1, 2026 सोमवार रात को खुरई में भी बाबा महाकाल की पालकी धूमधाम से निकाली गईं, पालकी ऑडिटोरियम के पास स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए प्रमुख सड़कों पर निकली, ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे, लोगों ने तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, मुस्लिम समाज के युवकों ने भी किया स्वागत, रात 12.30 बजे वापिस फिर किया गया विराजमान।