Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

किश्तवाड़: सुरक्षा बलों ने जैश के दो शीर्ष कमांडर मार गिराए। ​#JammuKashmir #IndianArmy #Kishtwar #AntiTerror

Uttar Pradesh, India | Feb 22, 2026

MORE NEWS

#हमीरपुर जिले में आज एक दरोगा ने यूपी पुलिस को किया शर्मसार 
ट्रक ड्राइवर के ₹20000 लेकर दरोगा गिरीश मिश्रा हुआ  फरार, 

ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी का पीछा करते हुए यमुना पुल में पकड़ कर 

ऑन कैमरा उसके पास से ₹20000 की नगदी कराई बरामद

#हमीरपुर जिले में आज एक दरोगा ने यूपी पुलिस को किया शर्मसार ट्रक ड्राइवर के ₹20000 लेकर दरोगा गिरीश मिश्रा हुआ फरार, ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी का पीछा करते हुए यमुना पुल में पकड़ कर ऑन कैमरा उसके पास से ₹20000 की नगदी कराई बरामद

Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच तेज

जालौन के थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम भकरोल में खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी ग्राम भकरोल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के परिजनों ने राजकुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर और शंका के आधार पर थाना नदीगांव में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच तेज जालौन के थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम भकरोल में खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी ग्राम भकरोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने राजकुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर और शंका के आधार पर थाना नदीगांव में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026

*प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 100 से अधिक मेधावियों को किया गया सम्मानित*

*उरई, जालौन।* लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 5 जुलाई को प्रभु उत्सव ग्रह उरई में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के अपर जॉइंट कमिश्नर अमर पाल सिंह लोधी रहे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही लक्ष्य का चयन है।" उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी।  

इस अवसर पर लोधी समाज के बुजुर्गों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लक्ष्य परिवार द्वारा लोधी समाज के माता-पिता विहीन 56 बच्चों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने की जानकारी भी दी गई।  

समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

*प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 100 से अधिक मेधावियों को किया गया सम्मानित* *उरई, जालौन।* लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 5 जुलाई को प्रभु उत्सव ग्रह उरई में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के अपर जॉइंट कमिश्नर अमर पाल सिंह लोधी रहे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही लक्ष्य का चयन है।" उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर लोधी समाज के बुजुर्गों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लक्ष्य परिवार द्वारा लोधी समाज के माता-पिता विहीन 56 बच्चों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने की जानकारी भी दी गई। समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026

Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026

जालौन पुलिस District Magistrate/District Election Officer, Jalaun 
कदौरा में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी को लाठियों से पीटा**

थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में रविवार सुबह दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर पर धावा बोलकर सो रहे युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। घटना से सहमे पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बागी गांव निवासी मनीष पुत्र अरविन्द रविवार (05 जुलाई 2026) की सुबह करीब 8 बजे अपने घर में सो रहा था। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर गांव के ही शिवा और रामू (पुत्रगण रामसेवक) तथा शिवकुमार (पुत्र रामदयाल) उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज शुरू कर दी, और जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो वे लाठी-डंडों से लैस होकर उस पर टूट पड़े ।  पीड़ित का शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो ग्रामीण भारी पड़ते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

पीड़ित मनीष ने इस दबंगई से परेशान होकर कदौरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालौन पुलिस District Magistrate/District Election Officer, Jalaun कदौरा में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी को लाठियों से पीटा** थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में रविवार सुबह दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर पर धावा बोलकर सो रहे युवक, उसकी बहन और वृद्ध दादी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। घटना से सहमे पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बागी गांव निवासी मनीष पुत्र अरविन्द रविवार (05 जुलाई 2026) की सुबह करीब 8 बजे अपने घर में सो रहा था। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर गांव के ही शिवा और रामू (पुत्रगण रामसेवक) तथा शिवकुमार (पुत्र रामदयाल) उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज शुरू कर दी, और जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो वे लाठी-डंडों से लैस होकर उस पर टूट पड़े । पीड़ित का शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो ग्रामीण भारी पड़ते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित मनीष ने इस दबंगई से परेशान होकर कदौरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jalaun, Jalaun | Jul 6, 2026