बिंदकी: बारा गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला सरिता देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी श्री कृष्ण के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित महिला ने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे महिला का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया।