कोईलवर: रतनपुर भगवतपुर गांव के समीप बालू लदे ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, कुचलने से एक व्यक्ति की मौत
चांदी थाना क्षेत्र के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर रतनपुर-भगवतपुर गांव के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बालू लदे ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12:00 की बताई जा रही है।