डिंडौरी: चांडा तिराहा के पास शहडोल पंडरिया स्टेट हाईवे सडक मार्ग पर तेज बारिश के चलते गिर पेड़, आवागमन हुआ बाधित
डिंडौरी जिले के चांडा तिराहा के पास शहडोल पंडरिया स्टेट हाईवे सडक मार्ग पर तेज बारिश आंधी के चलते सोमवार शाम 4:00 बजे पेड़ गिर गए जिसके चलते आवागवन बाधित हो गया और सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज बारिश के चलते पेड़ सड़क मार्ग पर धराशाई हो गए और सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके चलते वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं ।