पातेपुर: पातेपुर के तीसीऔता बाजार की तीन दुकानों में एस्बेस्टस काटकर भीषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पातेपुर के तीसीऔता बाजार स्थित तीन मशाला दुकान में अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस काट कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों दुकान में घुस कर गाले से नगद रुपये की चोरी कर ली। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटना से दहशत कायम हो गया