महोबा: महोबा के जिलाधिकारी ने स्मार्ट/आधुनिक लाइब्रेरी एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, नैकाना कम्पोजिट का किया निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने राठ रोड स्थित स्मार्ट अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, नैकाना कम्पोजिट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं तथा प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत स्थलीय मूल्यांकन किया। जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पाठकों के लिए बनाए गए अध्ययन कक्षो की भी प्रशंसा की।