रामगंजमण्डी: सुकेत रोड़ पर फैली ईंट-गिट्टी से बाइक फिसली, युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर, किया गया झालावाड़ रेफर
रामगंजमंडी-सुकेत रोड पर सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। हादसे में मारुति नगर निवासी बलवंत सिंह के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह बाइक से रामगंजमंडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर पड़ी ईंट और गिट्टी से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया।