राशमि: फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, युवती की शिकायत पर राशमी पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दयाल प्रजापत को शांति भंग के आरोप में उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती अपने माता-पिता के साथ जोधपुर में रहती थी। वहां उसकी पहचान एम्स रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर निवासी दयाल पुत्र राजू लाल प्र