बूंदी: रेडक्रॉस भवन में रोटरी क्लब की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 267 लोगों ने लिया चिकित्सा परामर्श
Bundi, Bundi | Feb 26, 2024 रेडक्रॉस भवन में लगे चिकित्सा शिविर में 267 रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श लिया। रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी ने बताया कि रेडक्रॉस भवन में लगे चिकित्सा शिविर में सर्वाधिक रोगी न्यूरो, अस्थि रोग ,हृदय रोग, व ईएनटी संबंधित थे। बता दें कि आमजन की सुविधा के लिए समय-समय पर रोटरी क्लब द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।