बूंदी: पीएम मोदी आज करेंगे बूंदी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास
Bundi, Bundi | Feb 26, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे बूंदी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, केशोरायपाटन और कापरेन के बीच एलसी 122 पर अंडर पास का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। मुख्य कार्यक्रम बूंदी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहेंगे। बूंदी रेलवे स्टेशन पर 7.82 करोड़ व एलसी 122 अंडरपास पर 5.9 करोड़ की लागत से विकास कार्य होगा।