महादेव के गन्ने के रस से अभिषेक और अक्षत से सहस्त्रसन कर रिझाया
नोखा। धर्म धरा नोखा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान महादेव के पवित्र प्रिय श्रावण मास में विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक व सहस्त्रसन बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ अलग-अलग पारियों में नर-नारी श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे हैं। इसी क्रम में नोखा तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति महादेव परिवार की टीम द्वारा मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य में दो विद्वान पंडितों बलराम कठातला व मधुसुदन द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ टीम के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में हो रही भगवान महादेव की विशेष पूजा में तीसरे दिन शुक्रवार को गन्ने के रस से अभिषेक और साबुत चावल (अक्षत) से सहस्त्रसन किया गया।
पूजा करने वालों में दिनेशसिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ओमप्रकाश पारीक, ल�