शिवपुरी: जनपद सदस्य ने सिरसौद के युवाओं को दी स्ट्रीट लाइट की राशि, युवाओं ने की सराहना
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में वॉलीबॉल खेलने वाले युवाओं को जनपद सदस्य मौनू परिहार ने रविवार की शाम 6 बजे स्ट्रीट लाइट के लिए 3100 रुपये की आर्थिक सहायता दी। शाम के समय अंधेरा होने से युवाओं को खेल में परेशानी आ रही थी, जिसके बाद युवाओं ने सहयोग की मांग की थी। मौनू परिहार ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।