डिंडौरी: मोदी सरकार का वर्ल्ड क्लास रेलवे-स्टेशन बारिश होते ही प्लेटफार्म पर चलेगा झरना, डिडौरी विधायक ने मारा तंज
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने एक रेलवे-स्टेशन का विडियो सोशल मिडिया मे गुरुवार दोपहर 2:45 पर शेयर करते हुए कहा कि ये मोदी सरकार का वर्ल्ड क्लास का रेलवे-स्टेशन बारिश होते ही प्लेटफार्म पर झरना चलेगा ।दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने वीडियो शेयर कर तंज मारते हुए कहा कि मित्रों थैंक्यू मोदी जी बोलना मत भूलना।