मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी जीटी एक्सप्रेस (Grand Trunk Express) के एसी कोच में दबिश देकर एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया। महिला चेन्नई से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। तलाशी के दौरान उसके पास से संदिग्ध कोकीन बरामद की गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां महिला से गहन पूछताछ में जुटी हैं ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जब्त किए गए नशीले पदार्थ के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में इस मामले के तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
#Bhopal #BhopalRailwayStation #BhopalCrime #DrugBust #DRI #GRP #RPF #GTExpress #CrimeNews #MadhyaPradesh #BhopalNews #FatafatNews