कानपुर: कोहना में शराब के पैसे न देने पर दबंग ने दलित युवक को पीटा, पुलिस ने की FIR दर्ज
कोहना में दबंग ने दलित युवक को इसलिए पीट दिया कि उसने शराब पीने के पैसे नहीं दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की पर कोई सुनवाई न होने के चलते पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली एससी एसटी एक्टस्पेशल कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए इसके बाद कोना थाने में शनिवार 2:00 बजे FIR दर्ज की गई।