कानपुर: किदवई नगर में मानसिक विक्षिप्त युवक ने कुत्तों की हत्या कर जमीन में गड़ा, वीडियो वायरल होने पर एडीसीपी ने दी जानकारी
एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी कि, सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो को संज्ञान में लिया गया। जिसमें एक मानसिक विच्छेद युवक पर कुत्तों को जमीन में मारकर गाड़ने का आरोप लगा है। जांच में वीडियो सही पाया गया है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।