कानपुर: बिठूर मंधाना स्थित राम यूनिवर्सिटी की नर्सिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
बिठूर मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी की नर्सिंग स्टूडेंट ने शनिवार 1बजे फांसी लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। एग्जाम में कम नंबर आने के बाद से तनाव में थी और कई बार रो रही थी। छात्रा शनिवार दोपहर को बीच क्लास से उठी और अपने रूम में जाकर सीधे फांसी लगाने लगी तभी हॉस्टल के साथी और स्टॉफ मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर उसे उतार लिया।छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है