गोरौल: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चकव्यास के बच्चों ने नशा मुक्त बिहार का लिया संकल्प
क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर गोरौल प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चकव्यास के बच्चों ने आने वाला नव वर्ष को नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया। और सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफियां वितरण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के देखरेख में मंगलवार को 3 बजे दिन में क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर सांता क्लॉज की वेशभूषा तैयार कर क्रिसमस मनाया।