गोरौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा के लिए नगवां गांव में बन रहे हेलीपैड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आगामी 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नगवां गांव में प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर रविवार को 4 बजे दिन में एसडीओ रामबाबू बैठा,गोरौल बीडीओ उदय कुमार, बेलसर बीडीओ प्रियंका भारती सहित कई पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और कर्मियों को दिशा निर्देश दिया।