गोरौल: NH-22 पर कटरमाला चौक गोढ़ीया के निकट कार और ऑटो में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर कटरमाला चौक गोढ़ीया सब्जी मंडी के निकट मंगलवार को 11 बजे दिन में कार एवं ऑटो के बीच हुई टक्कर में कार एवं ऑटो छतिग्रस्त हो गया। वही सवार बाल बाल बच गये। टक्कर के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई और कार सवार को बाहर निकाला।