गोरौल: नारायणपुर बेदौलिया में विवाहित महिला की मारपीट कर हत्या, मृतिका के मायके वालों ने हत्यारा पति को पुलिस को सौंपा
गोरौल थाना क्षेत्र के नारायणपुर बेदौलिया गांव मे दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहित महिला को मारपीट कर हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया हैं। मृतिका के मायके वालों ने मृतिका के हत्यारा पति को मंगलवार की रात 10 बजे पकड़ कर गोरौल पुलिस को सौप दिया। गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि विवाहित महिला की हत्या की जांच जा रही है। पति को जेल भेजा जाएगा।