आमला: आमला एसडीएम ने छावल व बोरीखुर्द का औचक निरीक्षण किया, छावल में ताला लगा मिला, सचिव, जीआरएस व पटवारी नदारद
Amla, Betul | May 13, 2026 आमला तहसील में 13 मई को 11:30 बजे करीब आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने ग्राम पंचायत छावल व बोरीखुर्द का औचक निरीक्षण किया हैं। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत छावल में ताला लगा मिला हैं। मौके पर सचिव, जीआरएस, पटवारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खडे हो रहे हैं।