गड़हनी: गड़हनी हत्या कांड में एसपी ने की कार्रवाई, एसआई और चाकुदार हुए निलंबित
गड़हनी इस्लामगंज सामाजिक कार्यकर्ता हत्या कांड में गड़हनी पुलिस पिकेट पर तैनात एस आई राजबीर कुमार और गड़हनी के चाकुदार बीरबल सिंह को लापरवाही बरतने को लेकर भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि सुखा नशा बेचा जा रहा है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी जिसको लेकर निलंबित किया गया है।