हज़ारीबाग: ओरिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदर प्रखंड के ओरिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में आज बुधवार 3 बजे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास की सराहना की।