होशंगाबाद नगर: STR फील्ड डायरेक्टर ने दी जानकारी, तवानगर क्षेत्र में बाघ दिखने से ग्रामीणों मे दहशत, एसटीआर के हाथियों को देखकर भाग रहा
एसटीआर की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि इटारसी के तवानगर और आसपास के रिहायशी इलाकों में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाहर निकले एक बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।उन्होंने बताया कि संयुक्त रूप से वन विभाग एवं एसटीआर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे है लेकिन बाघ चालाक है वह हाथियों को देखकर अपनी लोकेशन बदल रहा है ।