डुमरा: सीतामढ़ी साइबर थाने की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, गलती से भेजे ₹20 हजार वापस दिलाए
सीतामढ़ी। साइबर थाना, सीतामढ़ी की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक पीड़ित व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई ₹20,000 की राशि साइबर पुलिस ने वापस कराकर पीड़ित राजेश राम को दिलाई। जानकारी के अनुसार, राजेश राम द्वारा भूलवश राशि किसी अन्य व्यक्ति को पैसे भेज दिए थे जिसे लौटा दिया गया है।