बेगमगंज: ऑपरेशन मुस्कान: सुल्तानगंज पुलिस ने अपहृत बालिका व गुमशुदा युवती को किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुल्तानगंज पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं एक गुमशुदा युवती को भी सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा।