दो पक्षों में जमकर चले लाठी - डंडे वायरल वीडियो में एक दूसरे के बने जान के दुश्मन।
शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले, किस तारा दोनों पक्ष एक दूसरे के जान के दुश्मन बने।
सूत्रों के अनुसार मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। पहले संतान रावत ने अमन रावत और उसके साथियों पर लूट, जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप लगाए। वहीं अब अमन रावत ने एसपी को आवेदन देकर संतान रावत और उसके साथियों पर बहन से छेड़छाड़, मारपीट और झूठा केस दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं। इस बीच घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें संतान रावत और महेंद्र रावत लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर भीड़ भी मौजूद है। दोनों पक्षों ने निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Sagar, Sagar | Jul 2, 2026