नीमच नगर: नीमच: सटोरिये की अश्लील टिप्पणी पर पत्रकारों ने एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन, वायरल ऑडियो में दी थी धमकी
नीमच के पत्रकारों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया को एक कुख्यात सटोरिये के खिलाफ कार्रवाई का ज्ञापन सौंपा। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो को लेकर की गई है। वायरल ऑडियो में सटोरिया वीरेंद्र पंवार उर्फ पिंकू द्वारा पत्रकारों के लिए अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है। यह ऑडियो प्रिंस शर्मा उर्फ जानू के साथ फोन पर हुई बातचीत का है।