कैराना: कैराना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में गांव रामडा के आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 14, 2026 गांव रामड़ा निवासी जबरदीन ने जून माह में गाली—गलौज कर मारपीट करने तथा तमंचे की बट से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। इस दौरान गांव रामड़ा निवासी मुंशाद का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी मुंशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।