आमला: डोडावानी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 15 अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, लगाया जुर्माना
Amla, Betul | Apr 3, 2026 आमला तहसील में 3 अप्रैल में 5 बजे करीब आमला के डोडावानी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया की डोडावानी गांव में शासकीय भूमि पर 15 अवैध कब्जा धारियों के द्वारा कब्जा कर फ़सल लगाई गई थी।वही राजस्व विभाग ने टीम ने अवैध कब्जा धारियों पर जुर्माना लगाया है और कार्रवाई की है।