वाराणसी में ई- रिक्शा चालक नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे जिलामुख्यालय, डीएम को सौंपा पत्रक
वाराणसी के जिला मुख्यालय पर अखिल भारती ई- रिक्शा यूनियन संगठन के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में ई- रिक्शा चालक प्रवीण के नेतृत्व में 9 सूत्री मांगो को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रवीण काशी ने बताया कि हम लोग फरियाद रैली लेकर हम लोग जिलाधिकारी के पास आए है।