मुगलसराय: महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवनिर्माण हो रहे बिल्डिंग का गहनता से चेकिंग की। अव्वल दर्जे का ईट प्रयोग करने पर संबंधित अधिकारियों व कार्यदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि संबंधित ईट भट्टे के मालिक से संबंधित अधिकारी बयान करें।