मुगलसराय: तहसील क्षेत्र की बेटी हर्षिता सिंह बनी जज, बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान
बिहार लोक सेवा आयोग ने सैनिक न्यायाधीश के पदों पर नियुक्ति के लिए सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जैसे ही जारी किया वैसे ही चंदौली के मुगलसराय में खुशी की लहर दौड़ गई। मुगलसराय की बेटी हर्षिता सिंह ने बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन कर दिया है। उपलब्धि पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।