ऊंचाहार: गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला समापन के बाद अभियान चलाकर की गई घाट की सफाई
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित गोकर्ण ऋषि की तोपस्थली गोकना घाट पर बुधवार को तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का समापन हुआ, इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया।जिसके बाद घाट पर बड़े पैमाने पर गंदगी देखने को मिली, गुरुवार को मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर घाट की साफ सफाई हुई।