चित्तौड़गढ़: घोसुंडा के PTI जगदीश चंद्र खटीक का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स के लिए टेक्निकल ऑफीसर रेफरी पद पर चयन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स 2024 के लिए घोसुंडा के शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र खटीक का रेफरी टेक्निकल ऑफीसर पद पर चयन किया गया हैl एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के टेक्निकल कमेटी द्वारा एलिमेंट्री एजुकेशन डिपार्मेंट को शारीरिक शिक्षक खटीक को 23 से 28 फरवरी तक के लिए ऑन ड्यूटी रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं