गौरीगंज: अचलपुर नहर पुलिया पर पुलिस ने शातिर बाइक चोर को पकड़ा, निशानदेही पर लखनऊ से चोरी की तीन बाइक बरामद
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शातिर बाइक चोर को रविवार दोपहर 2 बजे अचलपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। चोर की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई जो लखनऊ से चोरी की गई थी।पूरे मामले में पुलिस विधिक कार्रवाही करने में जुट गई है।