डिंडौरी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते नर्मदा नदी उफान पर बह रही है सुरक्षा के चलते नर्मदा नदी के घाट पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं । दरअसल शनिवार दोपहर 12:00 बजे होमगार्ड के जवान ने बताया कि सुरक्षा के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और नर्मदा से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है ।