कुम्हेर: कुम्हेर में हत्या के प्रयास मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश गौतम गिरफ्तार
डीग जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।