सूरजगढ़: मुस्तफापुर बहियार में पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, पांच अज्ञात तस्कर फरार
मुस्तफापुर बहियार में मानिकपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर 260 लीटर महुआ शराब जब्त कर श्री किशुन कोरासी गांव के रहने वाले 2 तस्करों नीतीश कुमार व टकलू कोड़ा को गिरफ्तार किया. दोनों तस्कर को बुधवार अपराह्न 3:30 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पांच तस्कर मौके से फरार हो गए.मामले में कांड संख्या 54/26 दर्ज किया गया है.